बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने साथियों संग थामा कांग्रेस का हाथ


LP Live, New Delhi: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा की उपस्थिति मे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सतपाल कटारिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।मुजफ्फरनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने बताया कि इस दौरान सतपाल कटारिया के साथ उनके साथियो ने भी कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। इस अवसर पर प्रदीप नरवाल ने कहा की आप के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी मे आपको भरपूर सहयोग व सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर सतपाल कटारिया ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी तथा प्रियंका वाड्रा के सच्चे सिपाही एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दकी, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी आदि के दिशा निर्देश मे पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह मिथारिया, धर्मपाल सिंह व मास्टर संजीव कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
