Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अहिल्याबाई चौक सहित भाजपा, सपा, बसपा कार्यालयों पर ध्वजारोहण

अहिल्याबाई चौक सहित भाजपा, सपा, बसपा कार्यालयों पर ध्वजारोहण

LP Live, Muzaffarnagar:  मुजफ्फरनगर के भाजपा, सपा, बसपा पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा डिस्ट्रिक बार संघ सहित सामाजिक संगठनों ने कार्यालयों पर चौराहों पर तिरंगा तहराते हुए स्वतंत्रता दिवस की खुशिया साझा की।

How to Make a News Portal

संयुक्त व्यापार संघ कैंप कार्यालय नवीन मंडी स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा आयोजित झंडारोहण कार्यक्रममें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने झंडारोहण किया गया।
गांधी कालौनी स्थित शिव नगर मे महामना मालवीय भवन पर 79वे स्वतंत्रता दिवस पर पं. जयकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुभाषचंद्र शर्मा, साधूराम शर्मा, उपेन्द्र कौशिक, उमादत शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर इस अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में देश के अमर शहीदों एवं नायकों के चित्रों को भी लगाया गया है। भाजपा कार्यालय पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश की वीर जवानों को नमन करते हुए आपरेशन सिंदूर की कामयाबी से सभी को अवगत कराया। इस दौरान सुधीर सैनी, श्रीमोहन तायल आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वंतत्रता दिवस पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा सहित वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान पश्चात देश के अमर शहीदों को नमन करने के साथ मिष्ठान कराया गया। इस दौरान राकेश शर्मा, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, दर्शन सिंह धनगर, रमेश चंद शर्मा, इमलाक प्रधान आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ मंडल प्रभारी सतीश रवि आदि मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास महाराज के दिशा निर्देश से आज़ादी अमृत काल महोत्सव के79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुए। पदाधिकारियों ने अमर वीर बलिदानी लांस नायक बचन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और अमर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अहिल्याबाई चौक पर धनगर समाज के पदाधिकारियों के साथ रमेश पाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अमरनाथ पाल, बिजेंद्र पाल, अरविंद धनगर, मास्टर महिपाल, उमेश पाल, दर्शन सिंह धनगर, कुलबीर पाल आदि ने अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एस डी मार्केट भारतीय योग संस्थान की योग क्लास में स्वंतत्रता दिवस कार्यक्रम हुआ। सभी ने शहीदों का याद किया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शीतलवाद पार्क में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया। महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने ध्वजारोहण किया तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी अधिवक्ताओं द्वारा राष्ट्रगान किया। इस दौरान चन्द्रवीर निर्वाल ने कहा कि देश की आजादी में मुजफ्फरनगर जनपद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता और न्यायपालिका दोनों ही मिलकर संविधान की रक्षा करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 7 4 2
Total views : 88823

Follow us on