
सीएम योगी का सख्त निर्देश: लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज
सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाईकर्मियों को सौगात
लोकपथ लाइव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों को समय से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं होली के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। योगी ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के मद्देनज़र किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समयसीमा का सख्ती से पालन करें।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित कर दिया है, ताकि वेतन भुगतान और प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। वहीं कर्मचारियों को 03 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। मसलन होली पर्व के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को होली से पहले भुगतान हर हाल में उनका वेतन होली से पहले अनिवार्य रूप से उनके खातों में भेज दिया जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। यदि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर ढिलाई पाई गई, तो संबंधित विभाग के अध्यक्ष सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

शनिवार को खुले रहेंगे दफ्तर, बदलेगा छुट्टियों का गणित
प्रशासनिक कार्यों और वेतन की फाइलों को तेजी से निपटाने के लिए सरकार ने आगामी 28 फरवरी (शनिवार) को ‘कार्यदिवस’ घोषित किया है। आमतौर पर महीने के आखिरी शनिवार को होने वाली बंदी के बजाय इस बार सभी कार्यालय खुले रहेंगे। इसके बदले में कर्मचारियों को होली के अवसर पर लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
शासन द्वारा जारी आदेश:
28 फरवरी: पूर्ण कार्यदिवस (सैलरी और प्रशासनिक कार्यों के लिए)।
01 मार्च को स्वत: रविवार का अवकाश।
02, 03 और 04 मार्च: होली के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश।
स्कूलों में भी 4 दिन का अवकाश
सरकार ने आदेश्बै में बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकारी आदेश और बैंक कैलेंडर के अनुसार, 2 से 4 मार्च तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन इस दौरान एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। स्कूलों में भी 1 से 4 मार्च तक अवकाश रहने से बच्चों और शिक्षकों को लंबी छुट्टी मिल गई है। सरकार के इस कदम से करीब 17 लाख नियमित और लाखों अस्थाई कर्मचारियों को त्योहार मनाने का सकुन मिलेगा।
हर श्रेणी के कर्मी का रखा ख्याल
सीएम योगी ने अपने निर्देश में विशेष रूप से आउटसोर्सिंग और संविदा पर तैनात कर्मियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि नियमित कर्मियों का वेतन तो मिल जाता है, लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय में देरी होती है। इस बार ऐसी किसी भी शिकायत पर शासन सख्त कार्रवाई करेगा। लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।










Total views : 226058