Select Language :

Home » राजनीति » देश में 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव: महाराष्ट्र-तमिलनाडु का उपचुनाव भी शामिल

देश में 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव: महाराष्ट्र-तमिलनाडु का उपचुनाव भी शामिल

रिटायर प्रमुख सदस्यों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्वजय सिंह, रवनीत सिंह व गोहिल शक्तिसिंह भी शामिल
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश में बड़े पैमाने पर राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जून और जुलाई के बीच रिटायर होने वाले सदस्यों की खाली हो रही सीटों को भरने के लिए 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु में खाली हुई दो सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है। इन सभी सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

How to Make a News Portal

राज्य में कितनी सीटों पर होना है द्विवार्षिक चुनाव?
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित की गई 24 द्विवार्षिक सीटों के होने वाले चुनाव इन राज्यों में होंगे। इनमें आंध्र प्रदेश की 04, कर्नाटक की 04, गुजरात की 04 मध्य प्रदेश की 03, राजस्थान की 03, झारखंड की 02, अरुणाचल प्रदेश की 01, मिजोरम की 01, मणिपुरकी 01, मेघालय की 01 सीट शामिल है।

इन राज्यसभा सदस्यों का हो रहा है रिटायरमेंट
राज्यसभा के जिन सदस्यों का जून व जुलाई में कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें आंध्र प्रदेश से रामी रेड्डी अल्ला, नथवानी परिमल, पिल्ली सुभाषचंद्र बोस और सना सतीश बाबू, गुजरात से रामभाई हरजीभाई मोकारिया, अमीन नरहरि हीराभाई, गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी और रमीला बेचारभाई बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश व शिबू सोरेन (04.08.2025 से रिक्त), मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी, मणिपुर से महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा, मेघालय से वानवेरॉय खार्लुखी, राजस्थान से नीरज डांगी, राजेंद्र गहलोत व रवनीत सिंह, अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया, कर्नाटक से नारायाण कोरगप्पा, इरन्ना कदाडी, एच.डी. देवेगौड़ा और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। जबकि मिजोरम से के. वनलालवेना सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव क्यों?
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में दो राज्यसभा सीटें नेताओं के इस्तीफे की वजह से समय से पहले खाली हुई थीं।महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता सुनेत्रा पवार ने हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में विधायक (और बाद में उपमुख्यमंत्री) निर्वाचित होने के बाद 6 मई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक था।तमिलनाडु: एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम ने मैलाम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद 7 मई को अपनी राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी, जिनका कार्यकाल 29 जून 2028 तक था। अब इन दोनों रिक्त सीटों पर 18 जून को ही उपचुनाव होगा।

मध्य प्रदेश की 3 सीटों पर रोचक हुआ मुकाबला
कांग्रेस को सता रहा डरचुनाव की घोषणा होते ही मध्य प्रदेश की सियासत में जबरदस्त हलचल शुरू हो गई है। राज्य में खाली हो रही 3 सीटों में से 2 सीटें वर्तमान में भाजपा के डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन के पास हैं, जबकि तीसरी सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का कब्जा है। संख्या बल के आधार पर भाजपा अपनी दो सीटों पर पूरी तरह निश्चिंत है, लेकिन कांग्रेस के लिए अपनी एकमात्र सीट बचाना साख का सवाल बन गया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पूरा चुनाव कार्यक्रम
आधिकारिक अधिसूचना (Notification): 01 जून 2026
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 08 जून 2026
नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny): 09 जून 2026
नाम वापसी की आखिरी तारीख: 11 जून 2026
मतदान की तारीख व समय: 18 जून 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
मतगणना एवं परिणाम: 18 जून 2026 (शाम 5:00 बजे से)

पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी राज्यों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 7 9 2 8
Total views : 316400

Follow us on