Select Language :

Home » राजनीति » भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता कौशिक बनीं उपाध्यक्ष

भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता कौशिक बनीं उपाध्यक्ष

जिले में संगठन को मजबूत बनाने को कई सक्रीय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर मुजफ्फरनगर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. श्वेता कौशिक को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि ममता अग्रवाल को जिला मंत्री बनाया गया है।

How to Make a News Portal

जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने अपनी नई टीम का गठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता को देखते कई नए चेहरो को जगह दी है, ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाया जा सके। इसी के तहत भाजपा के क्षेत्रीय महिला मोर्चा (पश्चिम)में विभिन्न जिलों बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर और संभल की प्रवासी के रूप में संगठनात्मक कार्य कर चुकी डॉ. श्वेता कौशिक को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। डॉ. श्वेता कौशिक टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शलभ कौशिक, एडवोकेट की धर्मपत्नी हैं। लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। इसके अलावा विनीत कश्यप, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, ऑंचल तोमर, सचिन पावटी को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महामंत्री और मंत्री की जिम्मेदारी इनके कंधो पर

जिले में भाजपा संगठन के सुचारू संचालन के लिए शरद शर्मा, सुनील दर्शन और संजय गर्ग को जिला महामंत्री

नियुक्त किया गया है। जबकि जिला मंत्री के रुप में प्रमोद सैनी, ममता अग्रवाल, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, अनुज सहारावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर और विनीत चौहान को जिम्मेदारी मिली है। अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

डिजिटल और मीडिया मोर्चे पर नए सारथी
पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रचार तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए रोहित नामदेव को सोशल मीडिया प्रभारी, लवी विकल को सह सोशल मीडिया प्रभारी और पुरोहित जटवाल को आईटी संयोजक बनाया है। मीडिया प्रबंधन के लिए पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी तथा अरुण शर्मा व पंकज महेश्वरी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार कार्यालय प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 8 5 8 1
Total views : 245602

Follow us on