Select Language :

Home » राष्ट्रीय » मुजफ्फरनगर: बाल दिवस पर राष्ट्रपति से मिले इन स्कूलों के विद्यार्थी

मुजफ्फरनगर: बाल दिवस पर राष्ट्रपति से मिले इन स्कूलों के विद्यार्थी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बाल दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के न्यू हाराइजन स्कूल व राणा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की राष्ट्पति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट हुई। दोनों स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति ने भविष्य में बड़ी सोच के साथ कामयाबी पाने की सलाह के साथ प्रेरणा दी।

न्यू होराइजन स्कूल के विद्यार्थियों ने भेंट की राष्ट्रपति को पेटिंग

बाल दिवस पर मुजफ्फरनगर के न्यू होराइजन स्कूल के  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मिलने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक विशेष हस्तनिर्मित पेंटिंग तैयार की, जो भारतीय संस्कृति, एकता और बाल सृजनशीलता का सुंदर प्रतीक थी। इस पेंटिंग को छात्रों ने राष्ट्रपति को सम्मानपूर्वक भेंट किया।

राणा पब्लिक स्कूल (Rana Public School) के छात्र -छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं के ग्रुप ने प्रधानाचार्या योगिता रस्तोगी  एवं उप प्रधानाचार्य अब्दुल समद की अध्यक्षता में बाल दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति  से शिष्टाचार भेंट की।  इस ग्रुप का संचालन हिंदुस्तान स्काउट गाइड के एएसओसी अंकित चौधरी ने किया। राष्ट्रपति  ने सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए एवं चिल्ड्रन डे की शुभकामनाएं दी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 2 9
Total views : 209673

Follow us on