भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार


LP Live, Muzaffarnagar: थाना सिविल लाइन पुलिस ने बझेडी अंडर पास से चोरी की गाडी चला रहे भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने केलिए उसने गाडी पर आगे व पीछे भारतीय किसान सर्व जिलाध्यक्ष के स्टीकर व बोनट पर आरएलडी का झंडा लगा रखा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस ने गाडी को सीज कर दिया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी जगमेश्वर ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देते हुए पेपर मिल की महेन्द्रा बुलेरो गाडी को चालक ने रुडकी रोड पर संगम होटल के सामने खडी की थी। रात्रि में अज्ञात चोरों ने गाडी चोरी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बझेडी अंडर पास से चोरी की गयी गाडी के साथ भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिलाध्यक्ष सुमित धनगर निवासी उत्तरी रामपुरी मूल निवासी गांव खुब्बापुर थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए गाडी पर आगे व पीछे शीशे पर भारतीय किसान यूनियन सर्व जिलाध्यक्ष सर्व का स्टीकर चस्पा कर रखा था। वहीं गाडी के बोनट पर आरएलडी का झंडा लगा रखा था। पुलिस गाडी को बरामद करते हुए भारतीय किसान यूनियन सर्व के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गाडी पर उसने रजिस्टे्रशन नम्बर प्लेट बदलकर लगा रखी थी।
