उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष बदले, इन्हे मिली मुज़फ्फरनगर की कमान

LP Live, Muzaffarnagar: कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 75 जिलों में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा गुरुवार देर रात की गई। पहली बार कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर जनपद में दलित नेता सतपाल कटारिया को जिलाध्यक्ष पद से नवाजा है। हालांकि सतपाल इससे पहले बसपा में जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। मुजफ्फरनगर शहर की कमान वैश्य समाज के रंजन मित्तल को सौंपी गई है। अब तक ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले सुबोध शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। हालांकि सुबोध शर्मा ने कोरोना काल सहित कई वर्ष तक जिला अध्यक्ष की कमान मुजफ्फरनगर में संभालते हुए पार्टी को एग्जिट करने का प्रयास किया। अब 2027 के विधानसभा चुनाव इन्हीं पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न होंगे।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button