Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कॉलेज प्रोफ़ेसर ने छात्रा से की अश्लील चैट, कॉलेज में हंगामा

कॉलेज प्रोफ़ेसर ने छात्रा से की अश्लील चैट, कॉलेज में हंगामा

LP Live, Muzaffarnagar: चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा से कॉलेज के प्रोफ़ेसर ने असली हरकतें की। व्हाट्सएप चैट के साथ वीडियो कॉल पर जबरन कपड़े उतारने का दबाव बनाया। छात्र की आवाज उठाने पर छात्र सभा ने हंगामा किया, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया। जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने छात्रा के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

How to Make a News Portal

मुज़फ्फरनगर के सरकुलर रोड स्थित छोटू राम पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। छात्र ने बताया कि कॉलेज का प्रोफेसर 3 साल से उसे टॉर्चर कर रहा था। व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने के साथ ही वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने का दबाव बनाता था। बातें नहीं मानने पर प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। छात्रा ने यह बात अभिभावकों को बताई,  जिसके बाद जाट महासभा ने कॉलेज में पहुंचकर विरोध जताया और आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सूचना दी। इस दौरान छात्र महासभा के युवा छात्रों ने हंगामा भी किया। प्रिंसिपल केपी मलिक से वार्ता के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया की बेटी के साथ ऐसी हरकत करने वाले को जेल भिजवाया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 6
Total views : 392385

Follow us on