Select Language :

Home » देश » सीएम रेखा गुप्ता बोली, वोकल फॉर लोकल को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए

सीएम रेखा गुप्ता बोली, वोकल फॉर लोकल को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए

LP Live, New Delhi: दिल्ली को विकसित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने आहवान किया कि दिल्ली के लोग अपने घरों में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए ताकि ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार पैदा हो सके।

How to Make a News Portal

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित वोकल फॉर लोकल एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधता वाला देश है जहां पर दुनिया की हर चीज मौजूद है। दिल्ली में पर्यटन को आकर्षित बनाने के लिए अनेक पर्यटक स्थलों को जोड़ा जा रहा हैं। पहले कुतुब मीनार, लालकिला, चिडियाघर, इंडिया गेट, हुमांयु का मकबरा, राष्ट्रपति भवन जैसे स्थल शामिल थे और अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है, जिसमें डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, कर्तव्य पथ के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ा जा रहा हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत अपनी देश की 140 करोड जनता की जनसंख्या को बोझ न समझ कर उसे अपना ऐसेट समझ ले तो उन्ही का उपयोग करना शुरू कर दे तो देश की 140 करोड़ जनता अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में जुट जायेगी। विदेशी सामान के खरीदारों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्वदेश के छोटे निर्माताओं को व्यापारी को नुकसान पहुंचता है।
वोकल फॉर लोकल की शपथ
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में समारोह में शामिल सभी व्यापारियों को वोकल फॉर लोकल की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की काया को पलटने के लिए एक लाख करोड़ बजट की घोषणा की है ताकि विकसित भारत की कल्पना में विकसित दिल्ली बने। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवीन गर्ग, संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन नरेश ऐरन ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। समारोह में स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज, नरेश चंद्र शास्त्री, त्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल,हरियाणा के स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार और उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता शामिल थे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 7 1 0
Total views : 88763

Follow us on