साहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

22 मार्च से चैत्र नवरात्र, इस शुभ मुहुर्त पर करें कलश स्थापना

LP Live, Desk: इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रहे हैं, जिसका 30 मार्च को समापन होगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से उपासना की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन रहेंगे और मां दुर्गा का आगमन नौका पर हो रहा है। मां के इस रूप को भक्तों की इच्छाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है। नवरात्रि की समाप्ति पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर जाएंगी।        बिजनौर के सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिष पंडित ललित शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रहे हैं। प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10:53 से शुरू हो रही है, जिसका समापन 22 मार्च को रात 8:22 पर होगा।

यह रहेगा कलश यात्रा का शुभ समय: ज्योतिषविद्       ललित शर्मा ने बताया कि कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 6:23 बजे से सुबह 7:32 तक रहेगा। 22 मार्च को सुबह 5:00 बजे की कुंडली के अनुसार शनि और गुरु अपनी अपनी राशि में विराजमान रहेंगे। शनि का मंगल और केतु दोनों के साथ नवपंचम योग बना हुआ है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। यह करने से  मां दुर्गा प्रसन्न होकर विशेष कृपा बरसाती हैं। दुर्गा सप्तशती के पाठ से पहले और बाद में नवार्ण मंत्र करना चाहिए। इस मंत्र से माँ सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां काली के बीज मंत्र निहित है। कलश स्थापना करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। कलश में रखे जाने वाले नारियल के घर के सदस्यों को आरोग्य विधि प्राप्ति होती है। मां दुर्गा का आशीर्वाद भी मिलता है। कलश स्थापना करते समय सबसे पहले कलश के मुख पर कलावा बांधना चाहिए। इसके बाद कलश पर स्वास्तिक बनाकर पहले गंगाजल बाद में पानी डालना चाहिए। जल में सुपारी  अक्षत और सर्व औषधी डालना चाहिए। कलश में 5 आम के पत्ते की एक टहनी रखकर लाल वस्त्र में लपेटकर नारियल रखना चाहिए। कलश को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कलश को स्थापित करते समय निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। ओम कलशस्थ देवताभयों नम:

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button