पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई


LP Live, Muzaffarnagar: जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कमलापति त्रिपाठी एक ऐसी सख्सियत रही, जिनका व्यक्तित्व सभी के लिए आदर्श है। बताया, कमलापति त्रिपाठी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के लाठी डंडें खाए और अनेक बार जेल गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए चौमुखी विकास किया। पुणे में डीजल लोको सेड का निर्माण कराया था। इस अवसर पर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दानिस अखतर, जुबैर, सालिम, जाकिर आदि ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। श्रद्धांजलि देने वालों में लियाकत राव, देवेंदर कश्यप, महफूज़ राणा, अनिल दत्त शर्मा, गुफरान काजमी, इश्वर सिंह, हर्षवर्धन त्यागी, संजीव कश्यप, गीता काकरान, राजकुमार शर्मा, नरेश नन्दन वाल्मीकि, नौसाद आलम, नवीन गर्ग, आरिफ मोहम्मद, इकबाल, सगीर मलिक, मुकुल शर्मा, मोहसिन, राजकुमार कश्यप, अमन सिंह प्रधान, उमरजान, अरविंद कुमार, श्यामसिंह, दानिश, निसार, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
