राजनीतिस्वास्थ्यहरियाणा

स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग करने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा

गुरुग्राम में 700 बेड का अस्पताल, 162 पीएचसी नई बनाई जा रही हैं: अनिल विज

LP Live, Chandigarh: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग हो रही है। पहले डिमांड बेस पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती थी, लेकिन अब आवश्कतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अम्बाला छावनी नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग के लिए कंपनी सर्वे कर रही है और उम्मीद है, कि अगले माह इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। इसके उपरांत जहां जो-जो स्वास्थ्य सेवाओं की जरुरत होगी वह उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में 700 बैड का अस्पताल, 162 पीएचसी को चन्हिति करके उन्हें नया बनाया जा रहा है।

यूसीसी पर लाखों लोगों ने दी राय
आल इंडिया पर्सनल ला बोर्ड के यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) के विरोध में मसौदा तैयार करने पर अपनी प्रतक्रियिा देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लॉ कमिशन ने काफी लोगों की राय मांगी है जिसमें लगभग 20 लाख लोगों ने राय दी है और यह भी अपनी राय दे सकते हैं, इसमें क्या एतराज है। मगर बनेगा वहीं जो लॉ कमिशन बनाकर देगी।

केजरीवाल पर किया तंज
गृह मंत्री अनिल विज ने दल्लिी के सीएम अरविंद केजरीवाल के भाजपा के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल एक थयोरी पर काम करते हैं कि एक झूठ को सौ बार बोल दो तो वह झूठ भी सच साबित होने लगता है। उन्होंने कहा केजरीवाल आए लूट के खिलाफ थे और आज कांग्रेस के साथ गले मिल रहे हैं। इनके मंत्री भ्रष्टाचार मामले में जेल में पड़े हैं, इनका जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था। उस समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार था, उनके खिलाफ आवाज उठाकर केजरीवाल ने अपनी पार्टी बनाई। कांग्रेस के खिलाफ बोलते-बोलते आज इनकी कांग्रेस से दोस्ती हो गई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button