
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर के गांधी कॉलोनी में एसआईआर फार्म भरने में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए सभासद अमित पटपटिया एवं भाजपा की गांधी कॉलोनी की टीम ने पहल की है। इन्होंने संयुक्त रूप से लोगों को SIR फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को दूर किया। इसके लिए प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन सैकड़ो लोगों की फॉर्म भरने में सहायता की जा रही है। मुख्य रूप से 2003 की मतदाता सूची के आधार पर फार्म भरने में आ रही समस्याओं का समाधान तुरंत मौके पर ही किया जा रहा है।
सभासद अमित पटपाटिया ने बताया कि मुल्क राज तगड़ा के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इस टीम में भाजपा सेक्टर संयोजक संजीव अरोड़ा, अनिल वाधवा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा, सुंदर दास, विवेक चुग्घ, राजकुमार ग्रोवर, दिनेश पुंडीर, हर्ष साहनी, मानस
मलिक, पंकज तनेजा, नमन अरोड़ा आदि प्रतिदिन 2 घंटे जनता की सेवा में समय दे रहे हैं।
वहीं, बचन सिंह कॉलोनी स्थित स्वामी श्रीभगवान के आवास पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप शनिवार को लगा। बीएलओ अर्चना शर्मा द्वारा लगाए गए इस कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय नागरिकों ने नए मतदाता पंजीकरण, पता परिवर्तन, नाम सुधार और विलोपन समेत कई प्र्त्रिरयाओं को मौके पर ही पूरा कराया।
कैंप की विशेष बात यह रही कि इसके आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक व्यक्तित्वों ने भी स्त्रिरय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सरवट की पूर्व प्रधान ऊषा शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, ऋषिकदेव शर्मा, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 321













Total views : 143154