Select Language :

Home » स्वास्थ्य » बुलंदशहर: खुर्जा में एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी, पुलिस की जांच तेज

बुलंदशहर: खुर्जा में एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी, पुलिस की जांच तेज

रेल पटरी किनारे मिली तीन लाशें, पति हिरासत में, पुलिस की जांच तेज, सामने आए 10 बड़े सवाल
लोकपथ लाइव, खुर्जा: बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी देवी सरकार (32), उनकी पांच वर्षीय बेटी सावंती और देवर सरल सरकार (28) के रूप में हुई है। शवों के पास से चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और टूटे हुए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जो घटना को और अधिक रहस्यमयी बना रहे हैं।

How to Make a News Portal

प्राप्त जानकरी के अनुसार, रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कीमैन सोनपाल अपनी दैनिक पेट्रोलिंग पर थे, तब उनकी नजर रेलवे लाइन के पास स्थित पेड़ पर पड़ी। पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ था। जैसे ही वे करीब पहुंचे, उन्होंने नीचे बच्ची और युवक के शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था, जिसमें जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला द्वारा गला दबाकर हत्या और फिर स्वयं फांसी लगाने की थ्योरी सामने आई। हालांकि, मौके पर मिले साक्ष्य इस थ्योरी पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जब बारीकी से छानबीन की, तो उन्हें वहां से चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें मिलीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना से पहले वहां कुछ समय बिताया गया था। इसके अलावा, मौके से दो टूटे हुए मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जो किसी बड़े विवाद या घटना के दौरान हुई छीना-झपटी की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस की जांच में उलझी 10 बड़ी पहेलियां
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कई ऐसे बिंदु हैं जिनका जवाब पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। महिला का दुपट्टा एक टहनी पर और प्लास्टिक की रस्सी का मिलना, यह दर्शाता है कि क्या योजना पहले से थी? क्या एक महिला अकेले एक स्वस्थ युवक का गला दबाने में सक्षम है? घटनास्थल से दो मोबाइल फोन टूटे हुए मिले, उन्हें किसने और क्यों तोड़ा? पत्नी और बच्ची के दो दिन से घर से गायब होने के बावजूद पति का अनजान बने रहना संदेह पैदा करता है। आठ चिप्स के पैकेट लाए गए थे, लेकिन केवल दो खुले थे,बाकी का क्या हुआ?

पारिवारिक कलह की परतें
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और समय स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पति को हिरासत में लेकर चाहे वह हत्या हो, सामूहिक आत्महत्या हो या उकसाने का मामला जैसे हर पहलू पर गंभीरता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतका देवी सरकार का अपने देवर सरल सरकार के साथ गहरा संबंध था और वह उसके साथ रहना चाहती थी। पति अपिश्वर ने बताया कि इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। घटना से तीन दिन पहले ही देवी अपने पति को छोड़कर देवर के पास चली गई थी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 7 6 8 0
Total views : 242689

Follow us on