Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अंबेडकर जयंती पर बसपा की लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

अंबेडकर जयंती पर बसपा की लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश ने संगठन की मजबूती और आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

How to Make a News Portal

इस वर्ष बसपा द्वारा बाबा साहब की जयंती लखनऊ स्थित भव्य अंबेडकर पार्क में मनाई जाएगी। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हों। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसी क्रम में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर नरेंद्र उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, योगेश कुमार उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, अभिषेक कुमार और अमित कुमार ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश कुमार गौतम, सतीश कुमार रवि, विजयपाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद गौतम, बाबू सत्यप्रकाश और ब्रजेश लोहडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 4 5 0 8
Total views : 265051

Follow us on