Select Language :

Home » एजुकेशन » बोर्ड परीक्षार्थियों को तनावग्रस्त रहने की सलाह, हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड परीक्षार्थियों को तनावग्रस्त रहने की सलाह, हेल्पलाइन नंबर जारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में संचालित परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता संदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय अनेक छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव, घबराहट, चिंता एवं दबाव का अनुभव करते हैं, जो स्वाभाविक है, परंतु इसे समय रहते सही मार्गदर्शन से नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित निशुल्क टेलीमानस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव, अवसाद, भय या परीक्षा संबंधी दबाव की स्थिति में विद्यार्थी 24 घंटे निःशुल्क एवं गोपनीय परामर्श सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल कर प्रशिक्षित काउंसलर एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, उनकी भावनाओं को समझें और सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 9 8 4 2
Total views : 220091

Follow us on