
34वीं अंतर्राष्ट्रीय हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा सम्पन्न
LP Live, New Delhi: विश्व प्रसिद्ध 34वीं अंतर्राष्ट्रीय हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा की पुरुष वर्ग में जर्मनी के एनटोन स्कैफेर और महिला वर्ग में इंग्लैंड की जेनेट पैने प्रथम स्थान हासिल करके बाजी मारी है।


हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा के रेस डायरेक्टर सी.एस.पाण्डेय ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध 34वीं अंतर्राष्ट्रीय हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा का आयोजन दार्जिलिंग परिक्षेत्र में माउंट एवेरेस्ट व कंचनजंघा के साये में किया गया। इस बार इस रेस में अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साउथ अफ्रीका, भारत, सिंगापुर आदि देशों के धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया। पांच दिनों की 160 किलोमीटर की यह हिमालयन रेस पांच चरणो में पूरी की गई। हिमालयन 100 माइल स्टेज रेस के पुरुष वर्ग में जर्मनी के एनटोन स्कैफेर ने 18 घंटे 54मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान पाया। बेल्जियम के तिगौत गेयंस ने 23 घंटे 01 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान पाया। जबकि अमेरिका के क्रिस्टोफर फ्रेंच ने 24 घंटे 50 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर महिला वर्ग की रेस में इंग्लैंड की जेनेट पैने ने 30 घंटे 39 मिनट का समय लेकर प्रथम और ऑस्ट्रिया की पेट्रा जनसतचित्तश्च ने 33 घंटे 15 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि अमेरिका की लोइसे जॉनसन ने 34 घंटे 18 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान पाया|

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
रेस निर्देशक कार्यालय के रविंद्र शेखर के अनुसार इस प्रतियोगिता की शुरआत 1991 के दशक में की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय के दार्जीलिंग के प्रसिद्ध संग्रीला क्षेत्र का पर्यावरण संरक्षण और साथ ही में संग्रीला परिक्षेत्र को साहसिक खेलों के लिए विश्वभर में चर्चित करना था| यह हमारे लिए अति हर्ष का विषय है कि इस वर्ष रेस मार्ग पूर्णतः स्वच्छ था जो स्वछता व पर्यावरण के प्रति सामाज के भाव जागरण व ज़िम्मेदारी के बोध को दर्शाता है। यानी इस बार हमारे अन्तराष्ट्रीय धावकों को किंचित मात्रा भी कूड़ा- कचरा उठाने का अवसर नहीं मिला। इस दौड़ को दुनिया की सर्वोत्तम पर्यावरण साहसिक दौड़ों में भी गिना जाता है।
पुरस्कार समारोह
हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा की शुरुआत क्षेत्रीय पर्यटन सह-निर्देशक सूरज प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर की थी। स्पर्धा के समापन के बाद 15 नवंबर 2025 को पुरस्कार समारोह में प्रतियागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी धावकों विदाई दी गयी। इस अवसर पर सभी प्रतियोगियों ने सी.एसपांडेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनके इस साहसपूर्ण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आभार व्यक्त करते हैं और हिमालयन रन एंड ट्रेक की वार्षिक प्रतियोगिता के आयोजन से वे बेहद प्रभावित हैं। इस रोमांचक दौड़ को दुनिया की सर्वोत्तम व खूबसूरत व साहसिक दौड़ भी कहा जाता है।












Total views : 115609