अयोध्या: एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत
कमरे में मृत पाए गए, फर्श पर खून फैला हुआ मिला


प्रशासन व पुलिस विभाग जांच में जुटा
LP Live, Lucknow: अयोध्या में एडीएम (कानून व्यआवस्थार) सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पड़ा मिला, जहां फर्श पर खून फैला हुआ है। खबर लगते ही सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुर कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि एडीएम (कानून व्यएवस्थान) सुरजीत सिंह अयोध्या में कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में रहते थे। कमरे की फर्श पर खून फैला हुआ मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन आदि सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्याौ और आत्मकहत्याथ दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्ध में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

कानपुर के रहने वाले थे एडीएम
बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग दोपहर तीन बजे तक अयोध्याि पहुंच जाएंगे। तीन बजे के बाद स्था नीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे।
