
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी काशीराम की संविधान बचाओ रैली बुधवार को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही जोरदार तैयारिया कीं। जिले के विभिन्न हिस्सों से आने वाले समर्थकों की सुविधा के लिए मंच व बैठने की व्यवस्थाएं की है। हालांकि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी चुनौती के रूप में प्रशासन के जिम्मे रहेगी। उधर, इस महारैली पर सभी दलों की निगाहे हैं।
बुधवार को संविधान दिवस पर आजाद समाज पार्टी मुजफ्फरनगर के जीएसआई मैदान से जिला पंचायत चुनावों के नाम पर प्रदेश में शंखनाद कर कर रही है। हालांकि यह शंखनाद जिला पंचायत चुनावों के रास्ते विधानसभा चुनाव 2027 है। उत्तर प्रदेश में संविधान बचाओ महारैली की शुरूआत मुजफ्फरनगर से करने की पीछे भी कई कारण छिपे हैं। इस रैली में नगीना सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्य वक्ता रहेंगे, जिसकी तैयारियां कई दिन पहले से चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड सहित अन्य बड़े नेता एक दिन पहले भी मैदान में मंच तैयार कराने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में एक दिन पहले डटे रहे। स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया है, जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थानीय नेताओं ने अपने होर्डिंगों से शहर को पाटकर नीला कर दिया है। इस व्यवस्था में एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड, बबलू चौधरी, मौ. जाहिद, पूर्व विधायक मौ. गाजी, जगदीश पाल आदि लगे रहे।
सुरक्षा व्यवस्था व जाम पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती
आजाद समाज पार्टी काशीराम की संविधान रैली की जिस प्रकार तैयार है, यदि उसी हिसाब से भीड़ पहुंची तो पूरे शहर में जाम लगने से कोई नहीं रोक सकता है। महावीर चौक पर पहले ही डग्गामार बस व रोडवेज बसों के कारण जाम रहता है। यही मुख्य चौराहा है, जहां से सबसे ज्यादा आवागमन रहा है। ऐसे में हजारों की संख्या में आने वाली भीड़ और नेताओं व कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की चुनौती बढ़ी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन को सचेत रहने की अति आवश्यकता है।
Post Views: 334













Total views : 142667