Select Language :

Home » अपराध » फूड एस मूड रेस्टोरेंट की शिकायत पर प्रशासन सख्त, 10 विभागों से एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

फूड एस मूड रेस्टोरेंट की शिकायत पर प्रशासन सख्त, 10 विभागों से एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित मीनाक्षी चौक पर संचालित फूड एस मूड रेस्टोरेंट की गंभीर शिकायत पर अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार ने आपदा अधिनियम के तहत संबंधित 10 विभागों को जांच के आदेश जारी किए हैं। एक सप्ताह के भीतर स्थलीय जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले भी जीएसटी विभाग की जांच में इस रेस्टोरेंट से बड़ी गडबड़ी पकड़ में आई थी।

डीके फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राधेश पप्पू की शिकायत पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने फूड एस मूड के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से जारी हुए पत्र में 10 विभागों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया कि पूर्व में 09 दिसंबर 2024 और 29 जनवरी 2025 को भी पत्र जारी किए गए थे, लेकिन लगभग एक वर्ष बीतने के बावजूद जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। शिकायतकर्ता द्वारा 20 दिसंबर 2025 को पुनः प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की गई है।

शिकायत में रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर अवैध पार्किंग से जाम की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, पूर्व में 75 लोगों के बीमार पड़ने की घटना, भोजन में पशु चर्बी के प्रयोग का आरोप, जीएसटी बिलिंग न कर प्रतिदिन लाखों की कर चोरी, श्रम नियमों का उल्लंघन, मेलामाइन के हानिकारक बर्तनों का प्रयोग, बासी चिकन परोसने, भवन में भूकंपरोधी व आकाशीय बिजली से बचाव उपकरणों की कमी, स्वीकृत नक्शे से भिन्न निर्माण और अग्निशमन सुरक्षा की अपर्याप्त व्यवस्था जैसे आरोप शामिल हैं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने इस संबंध में विद्युत विभाग, यातायात पुलिस, वाणिज्य कर विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन, नगर पालिका और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सहित सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़े बिंदुओं पर प्राथमिकता से जांच करने को कहा है।
इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र के अन्य रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे, मैरिज व बैंक्वेट हॉल में भी अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए व्यापक अभियान चलाकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भीड़ प्रबंधन, जनस्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 4 1
Total views : 203744

Follow us on