Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर में बड़ा एक्सीडेंट, पति-पत्नी व बच्ची की मौत

मुजफ्फरनगर में बड़ा एक्सीडेंट, पति-पत्नी व बच्ची की मौत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानसठ बाइपास पुल के नीचे हुए इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार जानसठ बाइपास पुल के नीचे से जानसठ की और जा रहे  ट्रैक्टर के नीचे अचानक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। एक ही बाइक पर सवार होकर परिवार अपने घर जडौदा की और जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सोनू, उसकी पत्नी राधिका और उनकी 10 वर्षीय बेटी रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार का 6 वर्षीय बेटा काला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और छह साल के घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों को राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बच्चें को लेकर गंभीरता दिखाई जाए। यदि जरूरत पड़े तो तुरंत हायर सेंटर रैफर करें। राज्यमंत्री के सक्रिय होने पर अस्पताल प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह घटना को लेकर सक्रिय रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 5 9 1 6
Total views : 237859

Follow us on