Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लोनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में महापंचायत का ऐलान

लोनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में महापंचायत का ऐलान

लोकपथ लाइव, (लोनी) गाजियाबाद। लोनी में बढ़ते प्रदूषण के बीच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध का मुद्दा भी गर्माने लगा है। लोनी के मीरपुर हिंदू समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत की, जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से एक मार्च को धरनास्थल पर महापंचायत करने का निर्णय लिया है। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने का भी अनुमान है।

दरअसल, ट्रोनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव से कुछ दूरी पर शासन ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा निस्तारित करने का निर्णय लिया है, लेकिन विरोध में मीरपुर हिंदू समेत आस पास के गांव के ग्रामीण पिछले करीब एक महीने से विरोध कर रहे हैं। वहां गांव के ही मंदिर में ग्रामीणों का धरना चल रहा है। जैसे जैसे प्लांट की तैयारी तेज चल रही है, वैसे-वैसे ग्रामीणों का विरोध भी तेज जो रहा है।

बुधवार को धरने पर ग्रामीण जुटे। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार भाकियू पदाधिकारी प्रवीन मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दी गई है। धरने पर ग्रामीणों व किसानों के साथ हुई पंचायत में सर्वसम्मति से धरनास्थल पर एक मार्च को महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि धरने में कई दलों ने भी समर्थन दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 8 8 3 4
Total views : 216142

Follow us on