Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » नेपाल के कबड्डी कप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे मुजफ्फरनगर के आर्यन

नेपाल के कबड्डी कप में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे मुजफ्फरनगर के आर्यन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार कबड्डी खिलाड़ी आर्यन सहरावत ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आर्यन का चयन नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाले फोर नेशंस जूनियर अंडर-20 बॉयज कबड्डी कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विभोर वी. जैन एवं महासचिव जितेंद्र पी ठाकुर द्वारा जारी अंतिम 14 सदस्यीय खिलाड़ियों की सूची में उत्तर प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में मुजफ्फरनगर निवासी आर्यन सहरावत को स्थान मिला है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर 2026 तक काठमांडू, नेपाल में खेली जाएगी। आर्यन सहरावत के भारतीय अंडर-20 टीम में चयन की खबर मिलते ही जनपद के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने आर्यन को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए नेपाल में होने वाले टूर्नामेंट में देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 5 7 3 8
Total views : 456006

Follow us on