Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जिला चिकित्सालय परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र तथा जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सर्वप्रथम पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों के उपचार, पोषण संबंधी सुविधाओं, साफ-सफाई और देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर पोषण एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने और उनके अभिभावकों को उचित परामर्श देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों को दी जा रही त्वरित चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को बिना किसी अनावश्यक देरी के प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। सीएमओ ने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध जांच व उपचार सुविधाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. भुवजीर सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ ने सभी अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार रखने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 5 7 3 8
Total views : 456006

Follow us on