Select Language :

Home » एजुकेशन » होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा पालन की शपथ

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा पालन की शपथ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा।

पंजाब की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ प्रशस्ति शर्मा का चयन

कार्यक्रम का शुभारंभ उप निरीक्षक यातायात पुष्पेंद्र कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल यातायात मंटी कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत सरकार की राहवीर योजना के विषय में बताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को शुरुआती एक घंटे यानी गोल्डन ऑवर में प्राथमिक सहायता और अस्पताल पहुंचाकर किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।

स्वच्छ सर्वेक्षण में गाजियाबाद को यूपी में पहला स्थान, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

इसके पश्चात उप निरीक्षक यातायात पुष्पेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज गति, नशे की हालत में ड्राइविंग, थकान और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सुरक्षित यातायात के तीन महत्वपूर्ण मंत्र सतर्कता, एकाग्रता और सही रास्ता बताए। साथ ही दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नैतिक, निवेदी और वंशिका सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सही उत्तर देकर सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

यूपी भाजपा ने घोषित किए विधानसभा प्रभारी, मुजफ्फरनगर की पांचों और शामली की तीनों सीटों पर नियुक्ति

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 2 6 3 7
Total views : 451837

Follow us on