
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पुलिस क्रिकेट अकादमी की सीनियर खिलाड़ी और प्रतिभावान क्रिकेटर प्रशस्ति शर्मा का पंजाब की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर पुलिस क्रिकेट अकादमी में खुशी की लहर दौड़ गई है। अकादमी के खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर जश्न मनाया और प्रशस्ति को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अकादमी के कोच गौरव सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशस्ति शर्मा बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं। पिछले साल भी उनका चयन पंजाब की रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ था। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी निरंतर कड़ी मेहनत और मैदान पर अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर पंजाब की अंडर-23 टीम में अपनी जगह पक्की की है। उनकी इस सफलता से अकादमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।
होनहार खिलाड़ी प्रशस्ति शर्मा के इस शानदार चयन पर पुलिस प्रशासन और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। एसपी सिटी अमृत जैन, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र नागर, सीनियर खिलाड़ी हिमेश कृष्णा, विवेक कुमार, अर्जुन सिंह, आशुतोष, विशाल चौधरी सहित पुलिस क्रिकेट अकादमी के सभी बच्चों और सदस्यों ने प्रशस्ति को बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की।
पुलिस क्रिकेट अकादमी की सीनियर खिलाड़ी और प्रतिभावान क्रिकेटर प्रशस्ति शर्मा का पंजाब की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर पुलिस क्रिकेट अकादमी में खुशी की लहर दौड़ गई है। अकादमी के खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर जश्न मनाया और प्रशस्ति को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अकादमी के कोच गौरव सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशस्ति शर्मा बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं। पिछले साल भी उनका चयन पंजाब की रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ था। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी निरंतर कड़ी मेहनत और मैदान पर अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर पंजाब की अंडर-23 टीम में अपनी जगह पक्की की है। उनकी इस सफलता से अकादमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।
होनहार खिलाड़ी प्रशस्ति शर्मा के इस शानदार चयन पर पुलिस प्रशासन और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। एसपी सिटी अमृत जैन, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र नागर, सीनियर खिलाड़ी हिमेश कृष्णा, विवेक कुमार, अर्जुन सिंह, आशुतोष, विशाल चौधरी सहित पुलिस क्रिकेट अकादमी के सभी बच्चों और सदस्यों ने प्रशस्ति को बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की।
Post Views: 168












Total views : 451837