
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण के घोषित नतीजों में गाजियाबाद नगर निगम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। गाजियाबाद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया।
प्रदेश भर में गाजियाबाद को शीर्ष स्थान मिलने की खबर आते ही नगर निगम प्रशासन और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर सुनीता दयाल ने इसका पूरा श्रेय शहर के जागरूक नागरिकों, अहोरात्र सेवा देने वाले सफाई मित्रों और नगर निगम की पूरी टीम की अटूट मेहनत को समर्पित किया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को मजबूत करने, आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों को अपनाने और बड़े पैमाने पर चलाए गए जन-जागरूकता अभियानों के बल पर गाजियाबाद ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि निगम का अगला लक्ष्य गाजियाबाद को केवल राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शीर्ष रैंकिंग में शुमार कराना रहेगा।
Post Views: 59













Total views : 452250