
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। दीपावली के पंच पर्व के बीच मदर डेयरी और अमूल जैसे डेयरी ब्रांड 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। टोंड दूध 2 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम भैंस का दूध 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।
दिल्ली-NCR क्षेत्र में, बल्क वेंडिंग मशीनों के जरिए मिलने वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फुल क्रीम पैकेट वाले दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। 6.5 प्रतिशत फैट वाले भैंस के फुल क्रीम दूध की कीमत 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
मदर डेयरी डबल-टोंड दूध की कीमत भी 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर करेगी, जबकि गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है जब आमतौर पर फ्लश सीजन (वह समय जब दूध का उत्पादन और उपलब्धता बेहतर होती है) के दौरान दूध की कीमतें स्थिर रहती हैं। हालांकि, मौजूदा हालात डेयरी सेक्टर में आपूर्ति की बढ़ती समस्याओं की ओर इशारा करते हैं।
Post Views: 178













Total views : 452250