
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में दीपावली पर्व को लेकर गुरुवार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। इस विशेष अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान मधु गोयल ने विद्यालय में आयोजित विधिवत पूजा-अर्चना में सहभागिता की और सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय में कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए कैनवास पर तरल बनावट तथा कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कैनवास पर जिंक टेक्सचर की आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए बच्चों को पर्व की विशेषता समझाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर अकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल और स्कूल काउंसलर रश्मि रस्तोगी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Post Views: 107












Total views : 449041