
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। दीपावली के त्योहार को लेकर शहर में पटाखों का अस्थायी बाजार लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार भी शहर के जीआईसी मैदान में पटाखों की दुकानें सजेंगी। प्रशासन की ओर से बाजार में करीब 40 दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी। अस्थायी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सैकड़ों आवेदन जमा हो चुके हैं। खास बात यह है कि इस बार बाजार में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
दीपावली नजदीक आते ही पटाखा कारोबारियों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बड़ी संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदनों की जांच कर लाइसेंस जारी किए जाएंगे। जीआईसी मैदान में दुकानों के लिए स्थान निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
नंदी स्वीट्स सहित 10 से ज्यादा नामचीन मिठाई प्रतिष्ठानों पर बड़ा छापा, आठ टीम शामिल
सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने बताया कि दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए जीआईसी मैदान में अस्थायी बाजार लगाया जाएगा। यहां करीब 40 दुकानें लगाने की व्यवस्था रहेगी। अस्थायी लाइसेंस के लिए कार्यालय में सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन सभी दुकानदारों को करना होगा। प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 64












Total views : 448365