Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » उद्योग बंधु समिति की बैठक: उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त हुए एडीएम

उद्योग बंधु समिति की बैठक: उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त हुए एडीएम

मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर: विकास भवन सभागार में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के उद्यमियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार द्वारा किया गया, जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य रूप से नरेना विद्युत स्टेशन की लिंक रोड, ओवरहेड लाइन और सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा उठा, जिस पर एनएचएआई मेरठ के प्रतिनिधि ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया 10 दिनों में पूर्ण कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मखियाली-धंधेड़ा रोड निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य 12 फरवरी 2027 की निर्धारित समय-सीमा के तहत प्रगति पर है।
वैष्णव गल्फ कंटेनर्स (भोपा रोड) के सामने स्थापित ट्रांसफार्मर हटाने की मांग पर एडीएम ने विद्युत विभाग को इकाई स्वामी के साथ समन्वय बनाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, ब्लू स्टार सेनेटरी के पास नाला व सड़क निर्माण हेतु ₹136.84 लाख का आगणन जिलाधिकारी को भेजा जा चुका है, जिसे वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना में शामिल किया जा रहा है। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में लंबित रखरखाव के कार्यों हेतु बजट प्राप्त होने की पुष्टि यूपीसीडा द्वारा की गई, जिस पर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वहलना चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एडीएम ने एनएचएआई को चौक के चारों ओर तत्काल रंबल स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, मैसर्स फैस्पी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ऋण निस्तारित होने पर इकाई स्वामी ने जिला उद्योग केंद्र का आभार जताया।
बैठक के उपरांत संभावित निवेशकों के साथ भी एक अलग सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें निवेशकों की समस्याओं को सुनकर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए, ताकि जनपद में निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिल सके। इस दौरान लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर से जगमोहन गोयल, मयंक मित्तल,पंकज मित्तल ,फकीर चंद मोगा ,अमन,आदि मौजूद रहे ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 9 8 3 9
Total views : 448204

Follow us on