Select Language :

Home » एजुकेशन » अहोई अष्टमी के दिन महिला शिक्षकों की PET परीक्षा ड्यूटी हटाने की मांग

अहोई अष्टमी के दिन महिला शिक्षकों की PET परीक्षा ड्यूटी हटाने की मांग

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: अहोई अष्टमी के पर्व पर व्रत और पूजा के चलते महिला शिक्षकों ने PET (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया।23 अक्टूबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के बैनर तले मुजफ्फरनगर महिला शिक्षक संघ की प्रतिनिधियों ने जिला मजिस्ट्रेट (DM) उमेश कुमार मिश्रा के नाम सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमा पाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अहोई अष्टमी के व्रत और त्योहार के दिन महिला शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से पूरी तरह कार्यमुक्त किया जाए। संघ ने तर्क दिया है कि इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, ऐसे में परीक्षा केंद्र पर लंबी ड्यूटी निभाना उनके लिए बेहद कठिन होगा।
संगठन ने जिला प्रशासन से यह भी मांग की है कि महिला शिक्षकों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों, प्राइवेट संस्थानों, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों और परिषदीय विद्यालयों के अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि महिला शिक्षकों को इस विशेष पर्व पर राहत मिल सके। इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष ऊषा चौहान, रश्मि मिश्रा आदि प्रतिनिधि और महिला शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 4 3 6 8
Total views : 441066

Follow us on