
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के मुन्नालाल कॉलेज में आयोजित इंटरकॉलेज स्तरीय जु-जुत्सु गेम्स में बीए सेकंड ईयर के छात्र कामरान मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कामरान की इस उपलब्धि से कॉलेज का मान बढ़ा है। उनकी सफलता को खेल के प्रति मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। इंटरकॉलेज स्तर की प्रतियोगिता में तीन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी खेल प्रतिभा को दर्शाता है। कामरान मलिक की इस उपलब्धि पर उन्हें डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेश त्यागी, डॉ देवेश त्यागी, विजय कुमार ने बधाई दी। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
Post Views: 151












Total views : 440826