Select Language :

Home » एजुकेशन » गारबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूंजा एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल

गारबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से गूंजा एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: नवरात्रि के पावन अवसर पर एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में शनिवार को गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्सव में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेघा गोयल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने मां दुर्गा की स्तुति और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
उत्सव के दौरान कार्यक्रम संचालक विशाखा ने विभिन्न मनोरंजक खेलों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा एवं डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। गरबा उत्सव सभी के लिए आनंद, उमंग, सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव का यादगार अवसर बना।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 2 4 4 3
Total views : 438586

Follow us on