Select Language :

Home » दिल्ली-NCR » वंदे भारत सहित 11 ट्रेनें मेरठ-सहारनपुर रूट पर लेट, यात्री परेशान

वंदे भारत सहित 11 ट्रेनें मेरठ-सहारनपुर रूट पर लेट, यात्री परेशान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। दिल्ली-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है। पैसेंजर से लेकर सुपरफास्ट और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे अपनी मंजिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भी रेल रूट पर यही स्थिति रहीं।
घंटों लेट चल रही प्रमुख ट्रेनें:
  • अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (14521): यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से सबसे अधिक 5 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है।
  • कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18477): 3 घंटे 50 मिनट विलंब से संचालित हो रही है।
  • दिल्ली – सहारनपुर मेमू (64559): यह ट्रेन 3 घंटे 48 मिनट लेट है।
  • जलंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681): 3 घंटे 12 मिनट की देरी से चल रही है।
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237): अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 50 मिनट लेट है।
  • हरिद्वार दिल्ली-हरिद्वार मेमू (64557): 1 घंटा 38 मिनट विलंब से संचालित हो रही है।
  • शालीमार मालानी एक्सप्रेस (14661): 1 घंटा 29 मिनट देरी से चल रही है।
  • दिल्ली – सहारनपुर पैसेंजर (54473): 58 मिनट की देरी से चल रही है।
  • योग एक्सप्रेस (19032): 47 मिनट लेट है।
  • दिल्ली – हरिद्वार एक्सप्रेस (14303): 36 मिनट देरी से संचालित हो रही है।
  • देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (22457): यह प्रीमियम ट्रेन भी 19 मिनट की देरी से चल रही है।
ट्रेनों की इस लेटलतीफी के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करने के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 2 1 6 3
Total views : 438237

Follow us on