
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के शामिल होने की जानकारी दी गई।
मुजफ्फरनगर में शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया की आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में नगीना क्षेत्र में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया गया था। अब मीरापुर में बड़े सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी बहुजन समाज की विभिन्न जातियों को राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं मीरापुर प्रभारी रवींद्र भाटी, मंडल प्रभारी मेजर जोगिंदर, कुलदीप कुमार, भाईचारा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, शिव कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष महाराज तथा सुनील कुमार चितौड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
24 अक्टूबर को होगा बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन
पार्टी की आगामी रणनीति के तहत 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मोरना के शुकदेव महर्षि इंटर कॉलेज में होने वाले महासम्मेलन में सांसद चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहेगा। सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया की मुजफ्फरनगर की अन्य सीटों पर लड़ने के लिए भी आवेदन है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन और अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है।
Post Views: 131












Total views : 438237