Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष वंदना बालियान के नेतृत्व में जिलास्तरीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से मुलाकात कर शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, शिक्षिकाओं की PET परीक्षा में ड्यूटी, शिक्षा मित्रों के मानदेय और भोजन माताओं के लंबित मानदेय सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।

How to Make a News Portal

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इसके साथ ही अहोई अष्टमी के दिन शिक्षिकाओं की PET परीक्षा में ड्यूटी नहीं लगाए जाने का मुद्दा भी बीएसए के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मित्रों के मानदेय तथा भोजन माताओं के लंबित भुगतान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।

जिलाध्यक्ष वंदना बालियान ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों से जुड़े इन विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि संबंधित कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत हुआ महिला सम्मान समारोह

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री मनी सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, रितु मलिक, संयोगिता चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपशिखा जैन, तस्मीन चौधरी, विजयता चौधरी, रितु पंवार, अंजू, रीना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 2 1 6 3
Total views : 438237

Follow us on