
लखनऊ में पार्टी संगठन को धार देने के लिए भाजपा ने घोषित की नई मीडिया टीम
लोकपथ लाइव, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश ने अपने सांगठनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी तथा धारदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और मीडिया प्रबंधन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार (3 अक्टूबर 2026) को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय से मीडिया विभाग के नए पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल में पार्टी ने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कई नए लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।


दो नए सह-संयोजकों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
संगठन के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय को जमीनी स्तर पर गति देने के लिए पार्टी ने दो प्रमुख पदाधिकारियों को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक का दायित्व सौंपा है। इस सूची में हिमांशु दुबे और दीपक बघेल के नाम शामिल हैं, जो मीडिया और संगठन के बीच तालमेल बिठाने का कार्य करेंगे।

31 प्रवक्ताओं की ‘जंबो टीम’ तैयार
सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को जनता तथा मीडिया के मंचों पर पूरी प्रखरता के साथ रखने के लिए 31 सदस्यीय मजबूत प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इनमें प्रमुख नाम डॉ० समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, श्रीमती अनिला सिंह, श्रीमती साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, स०एन० सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ० ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ० अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ० रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ० अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल।
25 टीवी डिबेट चेहरों को मौका (मीडिया पैनलिस्ट)
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार चैनलों की डिबेट्स तथा विभिन्न मीडिया संवादों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए 25 सदस्यीय प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें प्रमुख नाम अमित वाल्मीकी, डॉ० कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी ‘शरद’, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, चन्द्रमोहन चौबे, श्रीमती पल्लवी सिंह, श्रीमती अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओ०पी० मिश्रा, डॉ० अशोक नागर, गौरव गर्ग, श्रीमती जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ० विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव और मणीन्द्र पाण्डेय।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई और बड़ी टीम के मैदान में उतरने से आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी का पक्ष और अधिक आक्रामक और प्रभावी तरीके से जनता के सामने आ सकेगा।











Total views : 428506