Select Language :

Home » राजनीति » मुजफ्फरनगर पहुंचे हरीश रावत, उत्तराखंड आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर पहुंचे हरीश रावत, उत्तराखंड आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मुजफ्फरनगर में केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार चीनी के दाम लगातार बढ़ा रही है और पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट कर रही है। सरकार किसानों के गन्ने और मक्के का इस्तेमाल कर खुद तो मुनाफा कमा रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित दाम तक नहीं मिल रहा है। हरीश रावत ने मांग की कि सरकार गन्ने और मक्के का उपयोग कर किसानों को उनकी मेहनत का फल बोनस के रूप में दे।
रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर पहुंचे थे हरीश रावत
 हरीश रावत रविवार को नई दिल्ली से देहरादून जाते समय मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक स्थल पर रुके थे। वहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, नगराध्यक्ष रंजन मित्तल, असद फारूकी, दिनेश पाल और अकिल राणा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पत्रकार तरुण पाल से वार्ता करते पूर्व सीएम हरीश रावत।

———————————————————-

How to Make a News Portal
यह भी बोले हरीश रावत: उत्तराखंड शहीद स्मारक स्थल पर मीडिया और कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के शासन में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। देश का युवा और किसान इतने हताश हैं कि वे आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारों को अब जुमलेबाजी छोड़कर आम जनता और किसानों के हित में ठोस व कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 5 3 8
Total views : 418537

Follow us on