Select Language :

Home » एजुकेशन » चित्रकला में चमकी छात्राओं की प्रतिभा, योगाभ्यास कर लिया संकल्प

चित्रकला में चमकी छात्राओं की प्रतिभा, योगाभ्यास कर लिया संकल्प

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को मेरे सपनों का भारत 2047 विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और मौलिक विचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं छात्र-छात्राओं को पटेलनगर स्थित आयुर्वेद विभाग की चिकित्सा प्रभारी डा. रिम्पल चौधरी ने आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
शनिवार को प्रार्थना सभा में बालिकाओं को संतुलित आहार बिहार, नियमित दिनचर्या व ऋतुचर्या की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योगाचार्य पूनम वर्मा व रवि कुमार ने शिविर में उपस्थित बालिकाओं को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया । शिविर में उपस्थित बालिकाओं की संख्या लगभग 850 रही। वहीं इसके बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने कैनवास पर रंगों और कल्पनाशीलता के जरिए वर्ष 2047 के विकसित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की भव्य तस्वीर उकेरी। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शिक्षित, सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण पर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए, जिसे उपस्थित दर्शकों और निर्णयकों ने खूब सराहा। प्रधानाचार्या किरण देवी प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 3 5 4
Total views : 418295

Follow us on