Select Language :

Home » क्राइम » सरकारी नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

सरकारी नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइंस निवासी विशाल त्यागी ने नौकरी का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी किए जाने के मामले में दंपती समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
गृह मंत्रालय में कर्मचारी होने का दिया झांसा:
पीड़ित विशाल त्यागी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी सुधीर चौहान खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत कर्मचारी बताता है। आरोपी और उसका गिरोह भोले-भाले युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता है। सुधीर ने पीड़ित की पत्नी और भांजे को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग समय पर कुल 11 लाख रुपये ऐंठे।
गिरोह में कौन-कौन शामिल?
इस ठगी के खेल में मुख्य आरोपी सुधीर चौहान के साथ-साथ उसकी पत्नी अंजलि, भाई योगेश चौहान, भाभी माला, चचेरा भाई विजय चौहान और उनके तीन दोस्त भानु त्यागी, अजय झा तथा मनीष उपाध्याय शामिल हैं। ये सभी मिलकर सुनियोजित तरीके से इस गिरोह का संचालन करते हैं।
फिलहाल पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 0 5 1
Total views : 417915

Follow us on