Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारत सरकार एवं जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशन में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना संबंधी कार्यों को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय स्थित सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह द्वारा की गई। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय से नामित जनगणना प्रभारी गौरव गुंजन की उपस्थिति में जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, चार्ज सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की प्रक्रिया, दायित्वों, प्रपत्रों के सही एवं सावधानीपूर्वक संधारण तथा तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान करते हुए जनगणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता, गोपनीयता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि जनगणना-2027 के कार्य को अत्यन्त गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास, माइक, जनरेटर/पावर बैकअप, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।
कार्मिकों की तैनाती के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में जनगणना कार्य में प्रशिक्षित कार्मिकों को यथासंभव पुनः उसी गणना ब्लॉक में लगाया जाए। वहीं गंभीर रूप से बीमार, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं तथा मार्च 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक ही विकास खण्ड में कार्यरत कार्मिक को यथासंभव उसी विकास खण्ड में तैनात किया जाए तथा कार्मिकों की तैनाती उनके कार्यस्थल से लगभग 4 से 5 किलोमीटर की परिधि में रखने का प्रयास किया जाए। इसके साथ ही पुनर्गठित किये जाने वाले जनगणना ब्लॉकों के लिए आवश्यक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की मैनपावर सूची निर्धारित समय में तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जनगणना प्रभारी गौरव गुंजन ने दायितत्वों का  निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य को संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी अधिशासी अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा जनगणना सहायक सहित समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 6 3 3
Total views : 417353

Follow us on