Select Language :

Home » एजुकेशन » जीडी गोयनका में MUN का समापन, एसएसपी ने सिखाया बच्चों को अनुशासन

जीडी गोयनका में MUN का समापन, एसएसपी ने सिखाया बच्चों को अनुशासन

लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम का मंगलवार को उत्साह, ज्ञानवर्धक गतिविधियों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ। दो दिनों तक चली विभिन्न समितियों की बैठकों में विद्यार्थियों ने वैश्विक एवं समसामयिक विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए शोध, वक्तृत्व, तार्किक चिंतन और कूटनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन समन्वयक वज़ीह कहकशां ने किया, जबकि विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विद्यालय बैंड की प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा।
समारोह के मुख्य अतिथि मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  संजय कुमार रहे। विद्यालय प्रबंधन मंडल ने पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका भावभिना अभिनंदन किया। अपने संबोधन में SSP संजय कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जिम्मेदारी और विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। जीवन में माँ के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित करते हुए उन्होंने भीम और अर्जुन के पौराणिक प्रसंग के माध्यम से निरंतर अभ्यास व कठोर परिश्रम की महत्ता समझाई। इसके साथ ही, उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक “येषां न विद्या न तपो न दानम्…” का उद्धरण देते हुए शिक्षा, अनुशासन और सतत प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्पर्धा में ‘बेस्ट स्कूल डेलिगेशन’ का प्रतिष्ठित सम्मान वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल, मेरठ के नाम रहा।
इस दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें डीपीएस बिजनौर, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, एमजी वर्ल्ड विज़न, नचिकेता स्कूल, जीडीजीआर तथा वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल ने अपने विद्यालयी दलों के साथ सहभागिता की। वहीं डीपीएस देवबंद, द दून वैली पब्लिक स्कूल (देवबंद) तथा मेपल्स अकादमी (बुढ़ाना) के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्कूल का मान बढ़ाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा कि मुज़फ्फरनगर में पहली बार इतने भव्य और सुव्यवस्थित स्तर पर MUN का सफल आयोजन हुआ है, जिसकी सराहना सभी प्रतिभागी विद्यालयों व शिक्षकों ने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 8 7 2
Total views : 404856

Follow us on