
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एम.जी. वर्ल्ड विजन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने दिल्ली में हुए जेन-जी (Gen-Z) प्रोटेस्ट के दौरान युवाओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर एकत्र हुए युवाओं की मांगें पूरी तरह से जायज थीं, लेकिन प्रदर्शन के दौरान बच्चों द्वारा जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, उससे शिक्षक समुदाय सबसे अधिक आहत हुआ है।
मंगलवार को एमजी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में डॉ. मृणालिनी अनंत ने कहा कि विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय कक्षाओं में शिक्षकों के साथ व्यतीत करते हैं, इसलिए बच्चों में केवल किताबी ज्ञान के साथ उनमें संस्कार और भाषा की मर्यादा पैदा करने के लिए स्कूल स्तर से ही ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में शिक्षा देने के साथ-साथ बच्चों के नैतिक संस्कारों और उनके आचरण पर भी गंभीरता से काम करने की सख्त आवश्यकता है।
Post Views: 73













Total views : 393714