
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में महिला शिक्षिका से कथित अश्लील हरकत के मामले में पुलिस विवेचना के बाद प्रधानाचार्य राजेश कुमारी को बड़ी राहत मिली है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान उनके खिलाफ आरोपों की पुष्टि न होने पर उन्हें क्लीन चिट देते हुए विवेचना से नाम निकाल दिया है।
गौरतलब है कि विद्यालय में जॉइनिंग के लिए पहुंची एक महिला शिक्षिका की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार और प्रधानाचार्य राजेश कुमारी के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि महिला शिक्षिका के साथ अशोभनीय व्यवहार और घटना के संबंध में दोनों की भूमिका रही। आरोप हैं की प्रबंधक अरविंद कुमार ने महिला शिक्षिका को जॉइनिंग के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता, गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में प्रधानाचार्य राजेश कुमारी की संलिप्तता का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने उनका नाम विवेचना से हटा दिया। वहीं, कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार के विरुद्ध दर्ज मामले में विधिक कार्रवाई पूर्ववत जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना पूरी तरह साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की गई है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी अनंतदेव मिश्रा ने बताया की जिस व्यक्ति के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले, उसी के विरुद्ध कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है, जबकि जिन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, उन्हें विवेचना से अलग कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी। विवेचना में प्रधानाचार्य राजेश कुमारी का नाम हटा दिया है उन्हें क्लीन चिट दी गई है।
Post Views: 121













Total views : 383989