
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। डीएम उमेश मिश्रा एवं सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने इन बेटियों को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया।
कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय की बालिकाओं ने वर्ष 2025-26 की प्रदेश स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की थी। विद्यालय की चार विजेता खिलाड़ी बालिकाओं में कु. नंदिनी, सृष्टि, निशा और खनक को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुशील कुमार यादव द्वारा स्पोर्ट्स किट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मौजूद प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, बीएसए संदीप कुमार और बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने विजेता खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। अधिकारियों ने बेटियों को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापिका रजनी व मोनिका तोमर सहित जिला खेल कार्यालय का स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।
Post Views: 111













Total views : 382716