
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वहलना चौक का नाम बदलकर “महाराणा प्रताप चौक” करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और समस्त बोर्ड सदस्यों व सभासदों का आभार जताया है।
राज्यमंत्री कपिल देव ने बताया कि यह केवल एक नाम परिवर्तन नहीं है, बल्कि राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य का सम्मान है। उन्होंने बताया कि इस चौक को प्रेरणास्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मेरठ की ओर से शहर के प्रवेश द्वार (गुप्ता रिजॉर्ट के पास) महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजने की कार्रवाई प्रक्रिया में है। पालिका बोर्ड का यह निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप है जो युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा।
Post Views: 193













Total views : 376492