Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » ईशा ग्रामोत्सवम् 2026, ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को मिलेगा बड़ा मंच

ईशा ग्रामोत्सवम् 2026, ग्रामीण वॉलीबॉल टीमों को मिलेगा बड़ा मंच

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के सबसे बड़े ग्रामीण खेल महोत्सव ईशा ग्रामोत्सवम् 2026 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर क्लस्टर में 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन स्प्रिंग डेल्स स्कूल, जीटी रोड (बोपारा), मंसूरपुर में किया जाएगा, जिसमें मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों की ग्रामीण टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में पंजीकरण, प्रवेश, मैच एंट्री, कोर्ट की व्यवस्था और खिलाड़ियों के भोजन की सुविधा आयोजकों की ओर से पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

How to Make a News Portal

सद्गुरु की परिकल्पना एवं ईशा आउटरीच की एक्शन फॉर रूरल रिजुविनेशन पहल के तहत आयोजित ईशा ग्रामोत्सवम् 2026 को इस वर्ष खेलो इंडिया की मान्यता भी प्राप्त है। उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो रहे इस अभियान में 40 हजार से अधिक गांवों के 80 हजार से ज्यादा ग्रामीण खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 15 हजार से अधिक महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के विजेताओं के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जबकि राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में केवल ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें ही भाग ले सकेंगी। सभी खिलाड़ियों का एक ही ग्राम पंचायत या नगर पंचायत का निवासी होना अनिवार्य होगा। शहरी नगर निगम क्षेत्रों, खेल कोटे तथा पेशेवर या राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। क्लस्टर स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ जाएंगी, जहां से विजेता टीमें राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी। क्लस्टर चरण के बाद खिलाड़ियों की यात्रा, आवास और भोजन का पूरा खर्च ईशा ग्रामोत्सवम् की ओर से वहन किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि ईशा ग्रामोत्सवम् केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण पुनरुत्थान का सामाजिक अभियान है। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और गांवों में सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। इच्छुक ग्रामीण टीमें आधिकारिक वेबसाइट पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करा सकती हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 9 2 1
Total views : 374989

Follow us on