Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » रोजगार मेले में 143 युवाओं मिला नौकरी का तोहफा

रोजगार मेले में 143 युवाओं मिला नौकरी का तोहफा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के पावन उपलक्ष्य में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आईटीआई परिसर के सभागार कक्ष में आयोजित इस मेले को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रोजगार मेले में क्षेत्र के कुल 450 अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें से कंपनियों के पदाधिकारियों द्वारा कड़े साक्षात्कार के बाद 143 योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करते हुए नौकरी के लिए चयनित किया गया।
इससे पूर्व, रोजगार मेले का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर युवाओं को प्रेरित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक एवं डिजिटल कौशल (स्किल्स फॉर अ शेयर्ड फ्यूचर) से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह रोजगार मेला कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का एक बेहद प्रभावी मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल, डा. सोनाली सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 7 7 6 8
Total views : 371929

Follow us on